Tuesday, September 21, 2010

मेरी आतमसंतुष्टि

लिजा
कल सोमवार का दिन मेरे जीवन का कठिन दिन रहा . क्योंकि कल मैंने एक लड़की को  आत्महत्या करने से रोका. सही मायनों में वो अपने आप को मारना चाहती थी .परन्तु वो नहीं मानी. थक हार कर मैंने उसे  अपना फैसला सुनाया कि अगर तुम अपने आप को मारोगी  तो मैं भी अपने आप को मरने के लिए जा रहा हूँ . उसे समझाया कि मौत केवल आखिरी रास्ता नहीं है. हम जीते जी भी अपने आप को मजबूत बना के दुनिया से लड़ सकते हैं. और जी कर हम दोगुनी कामयाबी हासिल कर सकते हैं. मरना कोई खेल नहीं है जब चाहे खेल लो. खेलने वाले तो मौत से खेलते हैं पर कई बार इसमें उनकी जान भी चली जाती है. और कई उसकी तरह खुशकिस्मत होते हैं जो 5 बार आत्महत्या करने जाते हैं तो उन्हें भी परमात्मा बचा लेता है. आप जानते हैं मैं यह सब किस के लिए कह रहा हूँ और क्यों कह रहा हूँ क्योंकि वो फेसबुक नामक वेबसाइट पैर मेरी मित्र है  और वो एक लड़की है जिसका नाम लिजा है जो कि फ़िलीपीन्स कि रहने वाली है जिसे कल आत्महत्या करने जाने से मुझे बचने के लिए मेरा आधा दिन बीत गया . बेचारी दुखों की मारी है इसलिए उसने यह आत्महत्या का कदम उठाया. मैं उसका मित्र था,तो मेरा फ़र्ज़ था की वो आत्महत्या जैसा कदम न उठाये. उसे रोकने के लिए मुझे एक तरकीब सूझी की अगर वो आत्महत्या करना चाहती है तो मैंने उसे यह कहा की "अगर तुम आत्महत्या करने जा रही हो तो मैं भी जा के आत्महत्या कर रहा हूँ . बस फिर क्या था इतना सुनते ही वो रोने लगी और अपने दुखों का कारण बताया की इस वजह से वो आत्महत्या करने जा रही थी. कल उसका दुःख सुनकर रहा नहीं गया और मैंने उसे यह कहा की जिंदगी जिन्दादिली से जीने वालों के लिए है मुर्दा दिल क्या ख़ाक जिया करते हैं. तब उसने मुझे वादा किया कि वो  ऐसा कदम नहीं उठाएगी. और उसकी ये सब बातें सुन कर दिल को कुछ सुकून हुआ कि आज भी लोग अपने मित्रों को अपने दुःख सांझा करने कि हिम्मत रखते हैं. मुझे बहुत अच्छा लगा कि कल मैंने एक ज़िन्दगी को बचाया.

1 comment:

Anonymous said...

i know u r very good human i like u r attitude