Saturday, July 23, 2011

मेरे विचार:- विभाग में आये नए विद्यार्थियों के लिए....

हेलो दोस्तों......मैं आपका दोस्त सुनीत सरदाना,आज एक बार फिर आपके सामने हाज़िर हूँ,अपनी इस बेबाक कलम को लेकर....आज मन में एक बार फिर विचार आया की इतने दिन हो गए ब्लॉग पर लिखे हुए..तो क्यूँ ना आज अपने इस ब्लॉग पे कुछ पंक्तियाँ लिख डालूं....आज मेरे मन में विचार प्रकट हुआ की.... यह ज़िन्दगी जिंदादिली का नाम है. मुर्दा दिल क्या ख़ाक जिया करते हैं... इन्ही पंक्तियों के साथ अब मैं आपको बताना चाहता हूँ की यह पंक्ति मैंने क्यूँ लिखी है...क्यूंकि हमारे विभाग में नया सत्र शुरू हो चुका है....नए विद्यार्थी भी आये हैं..मुझे पता नहीं ऐसा क्यूँ लगा की सब विद्यार्थियों में से कुछ तो ऐसे हे आये हैं....उन सब में जोश नहीं था,यानी बस दुनिया के रेलम-पेल में यहाँ आ गए,पता कुछ है नहीं...पर फिर भी मैं उनके लिए इतना कहता हूँ की अगर वे सब थोडा सी भी दिलचस्पी दिखाएं तो वे भी बहुत कुछ कर सकते हैं....तभी मैंने यही पंक्तियाँ लिखी की ज़िन्दगी जिंदादिली का नाम है,जो लोग ज़िन्दगी जीना जानते हैं,वही कामयाब होते हैं... जिनमें ज़िन्दगी को जीने की कोई ललक नहीं  होगी तो वे कभी कामयाब नहीं हो सकते.....वे एक तरह से धरती पर बोझ हैं... न जाने कब उनमें ज़िन्दगी को जीने का जोश आएगा...और वे भी विभाग के लिए काम करेंगे,ताकि विभाग का नाम रोशन हो सके.... मैं तो बस इतना कह सकता हूँ की जिन लोगों में जोश नहीं है,वे कुछ भी नहीं है... अगर उनमें ज़िन्दगी को जीने का जोश आ गया की ज़िन्दगी कैसे जीनी है...तो वे कामयाब होकर अपना और अपने परिवार के साथ साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे... मैं आशा करता हूँ की परम पिता परमात्मा उन नए विद्यार्थियों को कुछ कर गुजरने की शक्ति दे..ताकि वे भी ज़िन्दगी खुल के जियें...और जिनमें जोश है,उन्होंने विभाग का नाम चमकाने की कोशिशें भी शुरू कर दी है.....दुआ करता हूँ की उन जोशीले विद्यार्थियों पर परमात्मा अपनी किरपा दृष्टि बनाये रखना..... तो आज के लिए बस इतना हे... हो सकेगा तो फिर किसी दिन अपनी कलम आपके सामने लेकर हाजिर हो जाऊंगा... 
आपका:--- सुनीत सरदाना,पत्रकार,पूरा सच...   

Thursday, March 24, 2011

आलोक तोमर: जैसा मैंने जाना

वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर
वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे. उनकी लेखनी पत्रकारिता जगत में मशहूर थी..कहते हैं किसी बात पर अगर लिखने लग गए तो फिर उस बात को पूरा कर के ही दम लेते थे...मैंने आलोक तोमर से यह सीखा की पत्रकारिता में सच्चाई के साथ रहकर किस तरह काम करना है..और अपनी लेखनी के माध्यम से शब्दों को निचोड़ कर ख़बरों में प्रस्तुत करना..मतलब यही था की पत्रकारिता में सच्चाई को किस तरह से बरक़रार रखा जाए..
जो पत्रकारिता पहले मिशन के रूप में जानी जाती थी,अब वही पत्रकारिता व्यवसाय का रूप धारण कर चुकी है....और इसी पत्रकारिता जैसे पेशे पर उठ रही उँगलियों का ध्यान रखना चाहिए, की अगर पत्रकारिता हे भ्रष्ट हो जाएगी तो आम जनता कहाँ जाएगी.. इस भारतीय लोकतंत्र में 4 स्तम्भ हैं..जिसमें मीडिया इस भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है.....परन्तु आलोक तोमर और प्रभाष जोशी के लेखनी से ऐसा नहीं लगता था की पत्रकारिता में भ्रष्टाचार होगा...इन दोनों पुरोधाओं की लेखन शैली ने पूरे पत्रकारिता जगत की साख बचा कर राखी...परन्तु आज न तो प्रभाष जोशी हैं और ना ही आलोक तोमर.....इन पुरोधाओं ने जीवन में कई उतार-चदाव देखे..परन्तु इन्होनें कभी भी सच्चाई का साथ नहीं छोड़ा...आलोक तोमर के बारे में एक बात प्रसिद्ध थी की वे जिस काम को कर्ब्ने के ठान लेते थे.. तो उसे पूरा कर के दिखाते थे...यानी पूरे जिद्दी स्वभाव के थे...और उनकी इसी जिद के कारण हे पत्रकारिता जगत में मशहूर हुए और उनकी इस जिद से पत्रकारिता की दशा और दिशा कुछ हद तक बदली...इसका श्रेय उन्होनें "खुद पर नियंत्रण करके बदलना" पर दिया.. और वाकई में यह बात सही भी है की हम खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो हम कामयाब भी होंगे... और इसी आत्म नियंत्रण से ही हम पत्रकारिता को स्वच्छ बना सकते हैं.....तभी तो कहते हैं... "जिद करो,दुनिया बदलो"...जिस व्यक्ति ने हमें यह बताया की पत्रकारिता जगत में जिद करके हे आगे बढ़ा जा सकता है.. उसकी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मौत हो गयी....उनकी यह मौत बहुत ज्यादा सिगरेट पीने से हुई... बस यही एक कमी थी उनमें जिसके कारण वो हमसे और इस पवित्र पेशे "पत्रकारिता" से दूर हो गए... मेरे तरफ से इस महँ आत्मा को नमन....

Saturday, March 12, 2011

मेरा मन

आज काफी समय के बाद लिखने का मौका मिला... सोचा की आज कुछ लिखा जाये..दिल में जो गुबार था..उसे ब्लॉग के माध्यम से निकाला जाए...इसीलिए आज ब्लॉग पर आया हूँ..बहुत दिनों से पता नहीं की मुझे क्या हो गया है...छोटी-छोटी बातों पर मन में अजीब तरह की हलचल उठती है....सोचता हूँ की इन पर प्रतिक्रिया दूं..पर ऐसा नहीं हो पाता..सोचता हूँ की जाने दो यारों..जैसा चलता है..चलने दो.....पर मन के कहीं किसी एक कोने में एक प्रेरणा का एहसास होता है..कोई ऐसी चीज़ तो है..जो मुझे कुछ करने के लिए उकसाती है..की हिम्मत कर हिम्मत..तभी अपना लक्ष्य पायेगा..और उसी प्रेरणा शक्तिपुंज ने कुछ हद तक मेरे मन में परिवर्तन किया भी है..मसलन पहले जहाँ कोई भी मुझे कुछ बोल देता है...तो मैं सोचता था की इसे हंसी-मजाक में टाल दो...परन्तु अब ऐसा नहीं है...स्थिति इसके विपरीत है,यानी किसी ने भी कुछ भी ख़राब बोला तो उसके खिलाफ मोर्चा खोल देना...मुझ जैसे मूर्ख प्राणी में भी एक """ईगो """ नाम की चीज़ आ गयी है...यह सबसे बड़ा परिवर्तन आया है मुझ में..पर कभी दया भावना आ जाने के कारण सिर्फ चेतावनी दे के छोड़ देता हूँ...इस ""ईगो"" यानी सेल्फ रेस्पेक्ट की भावना लाने वाले उस इंसान का मैं धन्यवाद करता हूँ की जिसकी बदौलत मुझ में ""ईगो"" नाम की चीज़ आई....यह ईगो आई है तो वो भी ऐसे हे नहीं आई... इसे आने में भी टाइम लगा है...आप सब पाठक मेरी बात का यकीन नहीं करेंगे कि...पहले सब मेरा मजाक उड़ाते थे तो मैं कुछ नहीं कहता था..सोचता था परमात्मा के बन्दे हैं,अपने आप मान जायेंगे..पर अब तो परिवर्तन आ गया है...धीरे धीरे ही सही...मैं इस परिवर्तन के कारण अपने व्यव्हार में बदलाव ला रहा हूँ...और मुझे आशा है की मैं अपने व्यव्हार में बदलाव करके और एक सही दिशा लेकर अपनी मंजिल को पा लूँगा..मेरी मंजिलें बहुत हैं..और उन्हें पाना अभी तो चुनौती है..परन्तु सही व्यव्हार और ज्ञान के साथ साथ सही दिशा के साथ मैं अपने इन लक्ष्यों को पा लूँगा...और मैं अपने इन लक्ष्यों में कामयाब भी हो के रहूँगा और एक जिम्मेवार नागरिक बन के दिखाऊंगा...मेरे सामने चुनौतियों का एक पहाड़ खड़ा है..और मुझे इन्ही चुनौतियों के पहाड़ पर चढ़ कर विजय प्राप्त करके कुछ बन के दिखाना है... मेरे मन में सारा दिन यही विचार चलते हैं कि अपने लक्ष्यों को कैसे पाउँगा...तो पहले से सोचना शुरू किया था कि क्या क्या लक्ष्य हैं...और इन्हें लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मैं अपने प्रयत्न कर रहा हूँ...और मेरे व्यव्हार में आये इस बदलाव के कारण मैं अपने आप में एक नयी शक्ति का संचार होते देख रहा हूँ...ये उस शक्ति का ही प्रमाण है कि विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग में दाखिला लेने के बाद शुरू में तो कुछ कुछ लिखते रहे..जैसे चार दिन कि चांदनी,फिर अँधेरी रात...यही हाल था म,एरे...शुरू में तो कुछ लिखना चाह और लिखा भी..पर बाद में ना जाने क्या हुआ कि नहीं लिख सका....आज इतने महीनों के बाद ब्लॉग पर अपने विचार प्रकट किये हैं और ना जाने मेरे दिल को भी आज सुकून मिला... कि हाँ दिल में एक जो विचारों का गुबार था,..वो इस ब्लॉग के माध्यम से आप पाठकों तक पहुंचा दिया..मेरा यकीन मानिए कि आपके मन के किसी कोने में एक शक्ति है... बस जरुरत है तो उसे पहचानने की...मेरी इसी शक्ति को जगाने वाले कोई और नहीं..मेरे आस पास के हे लोग हैं.....जिनके कारण मेरे व्यवहार में परिवर्तन आया है...एक और शक्ति है जो मुझे अपने लक्ष्य की  तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है... वो शक्ति है... """""""""प्यार कि शक्ति"""""""""".......कुछ इसी प्यार कि शक्ति के कारण ही आज दुबारा ब्लॉग पर आ सका...वर्ना तो मेरा आना हे मुश्किल था...चलो कुछ भी कहो आखिर उन शक्तियों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है...मेरे व्यव्हार में परिवर्तन,मेरी दिनचर्या में बदलाव,मेरे लोगों से बात करने के तरीके में बदलाव आया है... और मैं चाहता हूँ कि मैं अपने आप में परिवर्तन करके अपने लक्ष्यों को पाऊं.....मेरा दिल भी आजकल लगभग यही कहता है कि """यु आर इन लव"""ठीक है..किसी ने सच हे कहा है...इश्क और मुश्क कभी छुपाये नहीं छुपता..यह सत्य है...शायद उसके प्यार के कारण मेरे मन में लहरें उठी...और दिल में जो था वो सब बहार आ गया...उम्मीद करता हूँ कि उसका साथ मिलता रहेगा और मेरे मन के विचारों को मैं इसी तरह क्रियान्वन करके अपने आप को बदल के एक कामयाब इंसान बन जाऊंगा...यह मेरी उम्मीद नहीं पक्का वादा है....इसी वादे के साथ तब तक नमस्कार.... <3 <3 <3 <3 <3 <3 :) :) :) :) :) :) 

Friday, November 26, 2010

26 /11 के पीड़ितों को न्याय दिलवाने को प्रतिबद्ध:सिंह

नई दिल्ली,26 नवम्बर(पीटीआई)। प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने आज ही के दिन साल 2008 में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे 26 /11 के पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए अपने पूरे पूरे प्रयास करेंगे और इस आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों की कुर्बानी को खाली जाने नहीं दिया जायेगा। वहीं गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने दक्षिण मुंबई के पुलिस जिमखाना स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किये ।

Thursday, October 28, 2010

Today's Thought:-

"IF YOU DECIDE TO DO SOMETHING,THEN NOBODY DO BETTER THAN YOU."

Monday, October 25, 2010

करवाचौथ से बाजार में लगी रौनक

रोहित/रुपा

सिरसा, 25 अक्टूबर। करवाचौथ का व्रत त्योहार के रुप में प्रत्येक वर्ष निरंतर मनाया जाता रहा है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं में इस व्रत के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में
चुड़ियों व महंदी की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है वही ब्यूटी पार्लर चलाने वालों का
काम भी जोरों पर है।
  रोड़ी बाजार में मंहदी लगाने आई महिला ममता का कहना है कि हम इस व्रत को केवल व्रत ही नहीं
त्योहार की तरह मनाते है, जिसमे सबसे पहले सुबह 9 बजें वे कथा सुनते है, तथा सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है।
इसके बाद सास के पांव छूकर तथा उन्हें भेंट देकर आर्शिवाद लिया जाता है। शाम को चांद निकलने पर अपने
पति के हाथो जल ग्रहण कर इस व्रत को खोला जाता है।
 वहीं एक दुकान पर चुड़ी खरीदती हुई महिला स्नेहा का कहना है कि वे अपनी आस्था से अपने पति
की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती है, इस दिन वे जल तक को भी ग्रहण नहीं करती। दिन में कथा सुनने के
बाद शाम के समय सभी सुहागने सौलह श्रंृगार करती है तथा चांद निकलने पर सभी एक साथ व्रत खोलती है।
 इस त्योहार पर साड़ियों चुड़ियों और मेंहदी लगाने वालों की चांदी ही हो गई। मेंहदी लगाने वाले
दुकानदार हवा सिंह का कहना है कि बाकी सामान्य दिनों की अपेक्षा आज के दिन उनकी अच्छी खासी कमाई हो
जाती है। इन दिनों वे दिनभर में 1200 से 1500 तक कमा लेते है जबकि बाकि दिनों की बात की जाए तो केवल
500 तक ही बन पाते थें। इन दिनों महिलाओं में चुड़ियों वाली मेंहदी बहुत भा रही है। इस मेंहदी को लगवाने
कके लिए महिलाओं ने मेंहदी लगाने वालों पर बुंकिग करवा दी है। इस मेंहदी की खास बात यह है कि एक बार
लगाने के बाद करीब दस दिन तक इसका रंग नहीं जाता।
 इन पारंपरिक चीजो के साथ-साथ एक नए प्रचलन ब्यूटी पार्लर का क्रेज भी महिलाओं में काफी देखने
को मिल रहा है, शहर की प्रसिद्ध रानी ब्यूटी पार्लर के ऑनर का कहना है कि इन दिनों उनके पार्लर पर बहुत
भीड़ रहती है। महिलाए काफी संख्या में फेशीयल ब्लीच व वैक्स के लिए आ रही है। जिसके लिए वे 500 से
1000 रुपये प्रति ग्राहक के हिसाब से बना लेती है।  

अब गरीबों को मिलेगा गेहूं 2 रुपये और चावल 3 रुपये में।

सिरसा, 25 अक्तूबर(मनप्रीत सिंह) :राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद् द्वारा जारी किये गए खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की स्थिति में अब सुधार होगा। यह कहना है सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर का ।अपने द्वारा जारी किये गए बयान में उन्होंने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून की सिफारिशों का स्वागत किया है।

             उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से देश की 80 करोड़ की आबादी को सस्ते दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की घोषणा से सपष्ट है कि इससे लोगो का जीवन बेहतर होगा व जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्षा सोनिया गाँधी की यही दूरगामी सोच है कि गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 35 किलोग्राम खाद्यान सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा गैर बीपीएल परिवारो को भी हर माह सस्ती दर पर 20 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध होगा। इस परिषद द्वारा दिये गए खाद्य सुरक्षा के सुझाव को चरण बद्ध तरीके से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

               तंवर ने कहा इस योजना से 90 फीसदी ग्रामीण व 50 फीसदी शहरी आबादी को लाभ मिलेगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों को गेहूं 2 रूपये प्रति किलोग्राम, चावल 3 रूपये प्रति किलोग्राम व बाजरा 1 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा। सामान्य श्रेणी के परिवारो को हर माह 20 किलाग्राम अनाज समर्थन मूल्य से 50 फीसदी की दर से मिलेगा।

               यूपीए सरकार किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की हितैषी है। सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना, कृषि ऋण माफी योजना के अनुसार गरीबों व किसानों को प्रोत्साहित किया है। सबको खाद्यान्न उपलब्ध करवाने की योजना से गरीबों  व किसानों को भरपेट भोजन मिलेगा। यह यूपीए सरकार की ही नीति है कि सबको काम, भोजन व रहने को मकान मिले। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत जहां महगाई पर लगाम लगेगी वही आम आदमी को जीविका का सहारा भी मिलेगा।