Thursday, October 28, 2010
Monday, October 25, 2010
करवाचौथ से बाजार में लगी रौनक
रोहित/रुपा
सिरसा, 25 अक्टूबर। करवाचौथ का व्रत त्योहार के रुप में प्रत्येक वर्ष निरंतर मनाया जाता रहा है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं में इस व्रत के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में
चुड़ियों व महंदी की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है वही ब्यूटी पार्लर चलाने वालों का
काम भी जोरों पर है।
रोड़ी बाजार में मंहदी लगाने आई महिला ममता का कहना है कि हम इस व्रत को केवल व्रत ही नहीं
रोड़ी बाजार में मंहदी लगाने आई महिला ममता का कहना है कि हम इस व्रत को केवल व्रत ही नहीं
त्योहार की तरह मनाते है, जिसमे सबसे पहले सुबह 9 बजें वे कथा सुनते है, तथा सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है।
इसके बाद सास के पांव छूकर तथा उन्हें भेंट देकर आर्शिवाद लिया जाता है। शाम को चांद निकलने पर अपने
पति के हाथो जल ग्रहण कर इस व्रत को खोला जाता है।
वहीं एक दुकान पर चुड़ी खरीदती हुई महिला स्नेहा का कहना है कि वे अपनी आस्था से अपने पति
वहीं एक दुकान पर चुड़ी खरीदती हुई महिला स्नेहा का कहना है कि वे अपनी आस्था से अपने पति
की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती है, इस दिन वे जल तक को भी ग्रहण नहीं करती। दिन में कथा सुनने के
बाद शाम के समय सभी सुहागने सौलह श्रंृगार करती है तथा चांद निकलने पर सभी एक साथ व्रत खोलती है।
इस त्योहार पर साड़ियों चुड़ियों और मेंहदी लगाने वालों की चांदी ही हो गई। मेंहदी लगाने वाले
इस त्योहार पर साड़ियों चुड़ियों और मेंहदी लगाने वालों की चांदी ही हो गई। मेंहदी लगाने वाले
दुकानदार हवा सिंह का कहना है कि बाकी सामान्य दिनों की अपेक्षा आज के दिन उनकी अच्छी खासी कमाई हो
जाती है। इन दिनों वे दिनभर में 1200 से 1500 तक कमा लेते है जबकि बाकि दिनों की बात की जाए तो केवल
500 तक ही बन पाते थें। इन दिनों महिलाओं में चुड़ियों वाली मेंहदी बहुत भा रही है। इस मेंहदी को लगवाने
कके लिए महिलाओं ने मेंहदी लगाने वालों पर बुंकिग करवा दी है। इस मेंहदी की खास बात यह है कि एक बार
लगाने के बाद करीब दस दिन तक इसका रंग नहीं जाता।
इन पारंपरिक चीजो के साथ-साथ एक नए प्रचलन ब्यूटी पार्लर का क्रेज भी महिलाओं में काफी देखने
इन पारंपरिक चीजो के साथ-साथ एक नए प्रचलन ब्यूटी पार्लर का क्रेज भी महिलाओं में काफी देखने
को मिल रहा है, शहर की प्रसिद्ध रानी ब्यूटी पार्लर के ऑनर का कहना है कि इन दिनों उनके पार्लर पर बहुत
भीड़ रहती है। महिलाए काफी संख्या में फेशीयल ब्लीच व वैक्स के लिए आ रही है। जिसके लिए वे 500 से
1000 रुपये प्रति ग्राहक के हिसाब से बना लेती है।
अब गरीबों को मिलेगा गेहूं 2 रुपये और चावल 3 रुपये में।
सिरसा, 25 अक्तूबर(मनप्रीत सिंह) :राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद् द्वारा जारी किये गए खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की स्थिति में अब सुधार होगा। यह कहना है सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर का ।अपने द्वारा जारी किये गए बयान में उन्होंने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून की सिफारिशों का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से देश की 80 करोड़ की आबादी को सस्ते दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की घोषणा से सपष्ट है कि इससे लोगो का जीवन बेहतर होगा व जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्षा सोनिया गाँधी की यही दूरगामी सोच है कि गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 35 किलोग्राम खाद्यान सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा गैर बीपीएल परिवारो को भी हर माह सस्ती दर पर 20 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध होगा। इस परिषद द्वारा दिये गए खाद्य सुरक्षा के सुझाव को चरण बद्ध तरीके से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।
तंवर ने कहा इस योजना से 90 फीसदी ग्रामीण व 50 फीसदी शहरी आबादी को लाभ मिलेगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों को गेहूं 2 रूपये प्रति किलोग्राम, चावल 3 रूपये प्रति किलोग्राम व बाजरा 1 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा। सामान्य श्रेणी के परिवारो को हर माह 20 किलाग्राम अनाज समर्थन मूल्य से 50 फीसदी की दर से मिलेगा।
यूपीए सरकार किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की हितैषी है। सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना, कृषि ऋण माफी योजना के अनुसार गरीबों व किसानों को प्रोत्साहित किया है। सबको खाद्यान्न उपलब्ध करवाने की योजना से गरीबों व किसानों को भरपेट भोजन मिलेगा। यह यूपीए सरकार की ही नीति है कि सबको काम, भोजन व रहने को मकान मिले। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत जहां महगाई पर लगाम लगेगी वही आम आदमी को जीविका का सहारा भी मिलेगा।

Thursday, October 14, 2010
Wednesday, October 13, 2010
भारत को आज एक और बेहतरीन दिन की आस
नई दिल्ली 13 अक्टूबर(सुनीत सरदाना)ऐथलेटिक्स तथा होकी के मैदान में एक नया इतिहास रचने वाली भारतीय टीम ने जिस तरह अच्छा प्रदर्शन किया. आज भारत की टीम से एक और बेहतरीन दिन की उम्मीद है. कल जिस तरह कृष्णा पूनिया ने चक्का फ़ेंक में लम्बी दूरी तक चक्का फ़ेंक कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया,वहीँ ऐथलेटिक्स में 52 साल के मेडल ना ला पाने के सूखे को भी ख़तम किया. इससे पहले 4*400 मीटर की दौड़ में भारतीय टीम ने बाकी सभी टीमों को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया. वहीँ पुरुष भारतीय होकी ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में फिनाल में पहुंचकर अपना दम-ख़म दिखाया.आज हो रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होकी मैच में देखना है की आज जीत किसकी होगी. इसी के साथ आज शूटिंग में भी गगन नारंग से बहुत उमीदें है की वो आज भारत को स्वर्ण पदक जरुर दिलवाएंगे.
Monday, October 11, 2010
राहुल गांधी राष्ट्रीय पाप के दोषी: चौपड़ा
सिरसा 11 अक्टूबर(सुनीत सरदाना) कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी राष्ट्रीय पाप एवं राष्ट्रीय अपराध के दोषी हैं, जिसका देश उसे माकूल जवाब देगा। यह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चौपड़ा का जो प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा की राहुल गाँधी के उस ब्यान को देशविरोधी करार दिया,जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सिमी जैसे राष्ट्रविरोधी संगठन को एक जैसा कहा। चौपड़ा ने कहा कि एक ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देशभक्ति में सर्वोच्च एवं सर्वोत्तम है, जबकि दूसरी ओर सिम्मी राष्ट्र विरोधियों का सरगना है, जो देश में अलगाववादी शक्तियों का पोषक है। जैसा कि सर्वविदित है कि संघ देशभक्ति से ओतप्रोत भारतमाता को सर्वस्व न्यौछावर करने वाले समर्पित युवाओं की निर्माण स्थली है, जबकि सिम्मी राष्ट्र विरोधी एवं देश को खंडित करने वाले आतंकियों की जनक है। चौपड़ा ने तल्ख शब्दों में कहा कि गांधी का उपरोक्त ब्यान उनकी निम्र मानसिकता एवं मनोदशा को दर्शाता है जो देश की एकता एवं अखंडता की कीमत पर आज सत्ता प्राप्ति के हथकंडों तक सीमित है। चौपड़ा ने कांग्रेस में देशभक्त तत्वों से विशेषतया युवाओं से आह्वान किया कि गांधी के उपरोक्त ब्यान का कड़ा विरोध कर देशभक्ति का परिचय दें। उन्होंने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसी हल्की मानसिकता का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है। गांधी के उपरोक्त ब्यान को राष्ट्रीय संत बाबा रामदेव द्वारा घटिया एवं शर्मनाक कहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौपड़ा ने सभी दलों में देशभक्त तत्वों एवं देश के देशभक्त नागरिकों से आह्वान किया मात्र सत्ता प्राप्ति के लिए ऐसी राष्ट्रविरोधी मानसिकता का डट कर पूरी शक्ति से विरोध एवं खंडन करें।
Saturday, October 9, 2010
My Feelings Abt Friend
A friend is one who sees your need,
And rushes to your side with lightening speed.
A friend is one who never wants to see you cry,
And wants to help in those sad times when all
you can do is wonder, Why?
A friend is one who isn't just available sometimes,
But is there for both the good and bad times.
A friend is one who appreciates your uniqueness,
And won't take advantage of your weakness.
A friend is one who won't cause strife,
But will greatly enrich your life.
A friend is someone just like you
So please let me say "THANK YOU"

Thursday, October 7, 2010
कश्मीर मुद्दे पर यू.एन नहीं देगा दखल:-मून
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय 7 अक्टूबर(सुनीत सरदाना). संयुक्त राष्ट्र संघ कश्मीर मुद्दे पर तब तक दखल नहीं देगा जब तक दोनों पक्ष भारत और पाकिस्तान इस मुद्दे को लेकर संघ में बात नहीं करते ,तब तक इस कश्मीर पर कोई हल नहीं निकल सकता. यह कहना है संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान-की-मून का. बान यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ में मासिक बैठक में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा की भारत तथा पाकिस्तान ऐसे देश हैं जो पूरे एशिया में हमेशा चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर में लगातार हुई हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ . और संघ ने इस मुद्दे पर शान्ति बनाये रखने कि पहल की है. और यही संयुक्त राष्ट्र संघ का काम भी है. बान ने दोनों देशों के लोगों से अपील की है की वे शान्ति बनाये रखें.
Tuesday, October 5, 2010
मुझे सोचने पर मजबूर करने वाला दिन
जी हाँ दोस्तों यह सच है की मुझे सोचने पर मजबूर करने वाला दिन भी आया. और यह सच है. क्यूंकि मैंने जिस महिला को आत्महत्या करने से रोका था. कल उसने मुझे कुछ शब्द कहे. उन शब्दों ने मुझे एक बार तो हिला कर रख दिया. की वो ऐसा क्यों कह रही है. पर जब मैंने उसके कहे गए उन शब्दों के अन्दर तक जाने की कोशिश की. एक बार तो लगा की वो यह सब क्यों कह रही थी. फिर दुसरे पहलु से सोचा तो वो भी अपने पहलू से सही थी. और मुझे ना जाने ऐसा क्यों लगा की वो मुझे चाहने लगी थी. यह नहीं पता की किस रिश्ते से पर बाद में उसने ये शब्द कहे "क्या तुम मुझसे शादी करोगे". मैंने उसे कहा की मैं तो आपके बेटे की उम्र का हूँ तो आप मुझे यह सब क्यों कह रहे हो. तो उसने यह बताया की उस दिन जब आपने मुझे आत्महत्या करने से रोका था तो उसके बाद मैंने बहुत सोचा की वो कौन था जो मुझे इस पाप से बचा गया. उसने मुझे यह कहा कि आपका हर एक शब्द उसे एक बारगी तो काँटों कि तरह चुभा. पर जब उसने इस बारे में सोचा तो बाद में यही शब्द उसे अच्छे लगे.और उसने मुझे यह कहा कि जिस तरीके से आप बात करके समझाते हो. आपके इन्हीं विचरों ने मेरी ज़िन्दगी बदल दी. तुब मैंने उन्हें कहा कि यह मेरा काम था कि अगर कोई मुसीबत में है तो उसकी मदद करना, सो मैंने की. पर मुझे इस बात का अंदेशा कतई नहीं था कि वो मुझे ऐसे शब्द कहेगी कि जिसपर मैं सोचने को मजबूर हो गया.मुझे यह लगा कि शायद उसे वाकई में प्यार की जरुरत है क्योंकि वह पहले ही बहुत परेशान है. क्यूंकि उसका घर लगभग टूट चूका है. ऐसे नहीं कि कोई प्राकर्तिक आपदा के कारण उसका घर टूट गया हो,पर यह पारिवारिक तौर पर है. मैं यहाँन कारण नहीं बताना चाहता. पर इतना कहना चाहता हूँ कि मैंने अपनी ज़िन्दगी में कभी इतना गहरा सोचने की कल्पना भी कभी नहीं की थी. परन्तु वो ऐसी महिला थी जिसने मुझे मजबूर कर दिया. उसके कहे गए शब्द मुझे परेशान कर रहे थे कि उस महिला ने मुझ में ऐसा क्या देखा कि उसने मुझे ये शब्द कहे. कुछ भी कहो,मुझे नहीं पता था कि मेरी इस 21 वर्ष कि उम्र में यह पहला ऐसा दिन था जिसने मिउझे नया सबक दिया कि अगर आप किसी रोते हुए को हँसा देते हो तो उसके लिए आप किसी खुदा से कम नहीं हो. मुझे जितना कहना था,कह दिया. अभी के लिए मेरी कलम को शान्ति, कल फिर मिलेंगे एक नयी सोच के साथ.
आपका:-(सुनीत सरदाना)
आपका:-(सुनीत सरदाना)
अयोध्या विवाद पर आया एतिहासिक फैसला
इलाहाबाद (सुनीत सरदाना)। अयोध्या की राम जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट कि तरफ से एतिहासिक फैसला आया जो की सब पक्षों के लिए बराबर था। 60 साल बाद आज राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद की विवादित जमीन के मालिकाना हक पर पहली बार किसी अदालत का फैसला आया। तीन जजों की पीठ ने 2-1 के बहुमत से जो फैसला सुनाया, उसके मुताबिक अयोध्या में रामलला को जहां स्थापित किया गया है, वह वहीं विराजमान रहेंगे। यानी यह जमीन हिंदू महासभा (श्री रामलला विराजमान का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन) को दी जाएगी। संगठन को कुल विवादित जमीन का एक-तिहाई हिस्सा मिलेगा। इतनी ही जमीन बाकी दो पक्षों – निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड – को दिए जाने का आदेश दिया। अदालत ने यह भी कहा कि अयोध्या में जहां अभी राम लला विराजमान हैं, वहां पहले भी मंदिर था। मंदिर के अवशेष पर मस्जिद बनी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के कोर्ट रूम नंबर 21 में जस्टिस डी.वी शर्मा, एस.यू.खान और सुधीर अग्रवाल की बेंच ने यह फैसला सुनाया। यह सुनवाई बंद कमरे में, जहां पक्षकारों के वकीलों के अलावा कोई मौजूद नहीं था, पीठ ने फैसला पढ़ा। बाद में मीडिया को इसकी प्रतियां बांटी गई। और इस फैसले के लिए चार स्तरीय सुरक्षा की गयी थी। और फैसले की तारीख के मद्देनजर लखनऊ, अयोध्या के अलावा देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी कोर्ट रूम और उसके आसपास तैनात थे। यह पूरा इलाका नो एंट्री जोन में बदल दिया गया था। कोर्ट परिसर में मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं थी।और इस फैसले को सुनने के लिए लोग दिन भर अपने घरों और दुकानों में टी.वी सेटों से चिपके रहे की तीनों न्यायाधीश क्या फैसला देंगे
Subscribe to:
Posts (Atom)