Monday, October 25, 2010

करवाचौथ से बाजार में लगी रौनक

रोहित/रुपा

सिरसा, 25 अक्टूबर। करवाचौथ का व्रत त्योहार के रुप में प्रत्येक वर्ष निरंतर मनाया जाता रहा है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं में इस व्रत के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में
चुड़ियों व महंदी की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है वही ब्यूटी पार्लर चलाने वालों का
काम भी जोरों पर है।
  रोड़ी बाजार में मंहदी लगाने आई महिला ममता का कहना है कि हम इस व्रत को केवल व्रत ही नहीं
त्योहार की तरह मनाते है, जिसमे सबसे पहले सुबह 9 बजें वे कथा सुनते है, तथा सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है।
इसके बाद सास के पांव छूकर तथा उन्हें भेंट देकर आर्शिवाद लिया जाता है। शाम को चांद निकलने पर अपने
पति के हाथो जल ग्रहण कर इस व्रत को खोला जाता है।
 वहीं एक दुकान पर चुड़ी खरीदती हुई महिला स्नेहा का कहना है कि वे अपनी आस्था से अपने पति
की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती है, इस दिन वे जल तक को भी ग्रहण नहीं करती। दिन में कथा सुनने के
बाद शाम के समय सभी सुहागने सौलह श्रंृगार करती है तथा चांद निकलने पर सभी एक साथ व्रत खोलती है।
 इस त्योहार पर साड़ियों चुड़ियों और मेंहदी लगाने वालों की चांदी ही हो गई। मेंहदी लगाने वाले
दुकानदार हवा सिंह का कहना है कि बाकी सामान्य दिनों की अपेक्षा आज के दिन उनकी अच्छी खासी कमाई हो
जाती है। इन दिनों वे दिनभर में 1200 से 1500 तक कमा लेते है जबकि बाकि दिनों की बात की जाए तो केवल
500 तक ही बन पाते थें। इन दिनों महिलाओं में चुड़ियों वाली मेंहदी बहुत भा रही है। इस मेंहदी को लगवाने
कके लिए महिलाओं ने मेंहदी लगाने वालों पर बुंकिग करवा दी है। इस मेंहदी की खास बात यह है कि एक बार
लगाने के बाद करीब दस दिन तक इसका रंग नहीं जाता।
 इन पारंपरिक चीजो के साथ-साथ एक नए प्रचलन ब्यूटी पार्लर का क्रेज भी महिलाओं में काफी देखने
को मिल रहा है, शहर की प्रसिद्ध रानी ब्यूटी पार्लर के ऑनर का कहना है कि इन दिनों उनके पार्लर पर बहुत
भीड़ रहती है। महिलाए काफी संख्या में फेशीयल ब्लीच व वैक्स के लिए आ रही है। जिसके लिए वे 500 से
1000 रुपये प्रति ग्राहक के हिसाब से बना लेती है।  

No comments: