Monday, October 11, 2010
राहुल गांधी राष्ट्रीय पाप के दोषी: चौपड़ा
सिरसा 11 अक्टूबर(सुनीत सरदाना) कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी राष्ट्रीय पाप एवं राष्ट्रीय अपराध के दोषी हैं, जिसका देश उसे माकूल जवाब देगा। यह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चौपड़ा का जो प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा की राहुल गाँधी के उस ब्यान को देशविरोधी करार दिया,जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सिमी जैसे राष्ट्रविरोधी संगठन को एक जैसा कहा। चौपड़ा ने कहा कि एक ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देशभक्ति में सर्वोच्च एवं सर्वोत्तम है, जबकि दूसरी ओर सिम्मी राष्ट्र विरोधियों का सरगना है, जो देश में अलगाववादी शक्तियों का पोषक है। जैसा कि सर्वविदित है कि संघ देशभक्ति से ओतप्रोत भारतमाता को सर्वस्व न्यौछावर करने वाले समर्पित युवाओं की निर्माण स्थली है, जबकि सिम्मी राष्ट्र विरोधी एवं देश को खंडित करने वाले आतंकियों की जनक है। चौपड़ा ने तल्ख शब्दों में कहा कि गांधी का उपरोक्त ब्यान उनकी निम्र मानसिकता एवं मनोदशा को दर्शाता है जो देश की एकता एवं अखंडता की कीमत पर आज सत्ता प्राप्ति के हथकंडों तक सीमित है। चौपड़ा ने कांग्रेस में देशभक्त तत्वों से विशेषतया युवाओं से आह्वान किया कि गांधी के उपरोक्त ब्यान का कड़ा विरोध कर देशभक्ति का परिचय दें। उन्होंने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसी हल्की मानसिकता का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है। गांधी के उपरोक्त ब्यान को राष्ट्रीय संत बाबा रामदेव द्वारा घटिया एवं शर्मनाक कहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौपड़ा ने सभी दलों में देशभक्त तत्वों एवं देश के देशभक्त नागरिकों से आह्वान किया मात्र सत्ता प्राप्ति के लिए ऐसी राष्ट्रविरोधी मानसिकता का डट कर पूरी शक्ति से विरोध एवं खंडन करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment