हेलो दोस्तों......मैं आपका दोस्त सुनीत सरदाना,आज एक बार फिर आपके सामने हाज़िर हूँ,अपनी इस बेबाक कलम को लेकर....आज मन में एक बार फिर विचार आया की इतने दिन हो गए ब्लॉग पर लिखे हुए..तो क्यूँ ना आज अपने इस ब्लॉग पे कुछ पंक्तियाँ लिख डालूं....आज मेरे मन में विचार प्रकट हुआ की.... यह ज़िन्दगी जिंदादिली का नाम है. मुर्दा दिल क्या ख़ाक जिया करते हैं... इन्ही पंक्तियों के साथ अब मैं आपको बताना चाहता हूँ की यह पंक्ति मैंने क्यूँ लिखी है...क्यूंकि हमारे विभाग में नया सत्र शुरू हो चुका है....नए विद्यार्थी भी आये हैं..मुझे पता नहीं ऐसा क्यूँ लगा की सब विद्यार्थियों में से कुछ तो ऐसे हे आये हैं....उन सब में जोश नहीं था,यानी बस दुनिया के रेलम-पेल में यहाँ आ गए,पता कुछ है नहीं...पर फिर भी मैं उनके लिए इतना कहता हूँ की अगर वे सब थोडा सी भी दिलचस्पी दिखाएं तो वे भी बहुत कुछ कर सकते हैं....तभी मैंने यही पंक्तियाँ लिखी की ज़िन्दगी जिंदादिली का नाम है,जो लोग ज़िन्दगी जीना जानते हैं,वही कामयाब होते हैं... जिनमें ज़िन्दगी को जीने की कोई ललक नहीं होगी तो वे कभी कामयाब नहीं हो सकते.....वे एक तरह से धरती पर बोझ हैं... न जाने कब उनमें ज़िन्दगी को जीने का जोश आएगा...और वे भी विभाग के लिए काम करेंगे,ताकि विभाग का नाम रोशन हो सके.... मैं तो बस इतना कह सकता हूँ की जिन लोगों में जोश नहीं है,वे कुछ भी नहीं है... अगर उनमें ज़िन्दगी को जीने का जोश आ गया की ज़िन्दगी कैसे जीनी है...तो वे कामयाब होकर अपना और अपने परिवार के साथ साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे... मैं आशा करता हूँ की परम पिता परमात्मा उन नए विद्यार्थियों को कुछ कर गुजरने की शक्ति दे..ताकि वे भी ज़िन्दगी खुल के जियें...और जिनमें जोश है,उन्होंने विभाग का नाम चमकाने की कोशिशें भी शुरू कर दी है.....दुआ करता हूँ की उन जोशीले विद्यार्थियों पर परमात्मा अपनी किरपा दृष्टि बनाये रखना..... तो आज के लिए बस इतना हे... हो सकेगा तो फिर किसी दिन अपनी कलम आपके सामने लेकर हाजिर हो जाऊंगा...
आपका:--- सुनीत सरदाना,पत्रकार,पूरा सच...
No comments:
Post a Comment