Thursday, August 5, 2010

मेरा आज का दिन

प्रिय मित्रों आज मैं आपके साथ इस आज के दिन की यादें बाटना चाहता हूँ . आज मेरे दिन की शुरुआत सुबह 5 :30 बजे उठने से हुई . पहले बड़ा अजीब सा लगा की मैं आज इतना जल्दी क्यूँ जाग रहा हूँ . इसका राज उससे पहले क दिन में छुपा है . जब मुझे अमित सांगवान सर की कक्षा में प्रवेश  नहीं मिला . और सर ने कहा की जल्दी आया करो .इसलिए आज जल्दी जाग गया और तैयार होकर 6 :50 वाली बस पकड़कर 8 :30 बजे सिरसा पहुंचा .पर अभी तक विभाग में कोई नहीं आया था . सिर्फ दिनेश भाई हे आये थे . उन्होंने मुझे बोला की अभी आप अपने दोस्तों का इंतजार करो . और मैंने अपने  दोस्तों का इंतजार किया . जैसे ही घडी  में सवा नो हुए तो सब आ गए और सब ने क्लास लगायी .और फिर विकास सर,क्रिशन सर और चौहान सर की क्लास लगाने के बाद हमारा लंच टाइम हो गया .लंच करने के लिए बैठे ही थे की रविंदर सर आ गए और पूछा की क्या कर रहे हो हमने बताया की हम लंच कर रहे हैं इतने में सर चले गए और फिर खाना खाने के बाद हम दोस्त हाथ मुंह धोने के बाद वापस आ गए और 15 मिनट के बाद हमने क्लास लगाई . पर आपको तो पता हे होगा की खाना खाने क बाद नींद तो आती ही है और कुछ लगातार पढने के बाद भी हम सब बोर हो गए थे . लेकिन हमने सर को पता नहीं चलने दिया .और जब अगली क्लास के लिए अमित सांगवान सर आये तो उन्हें पता चल गे की टाइमटेबल  में ब्रेक ना होने कारण हम थक जाते हैं. तो उन्होंने आज लास्ट klass  में कम पढाया और कहा की तुम जा सकते हो . उन्होंने यह तर्क दिया की हम हमारे यूनिवर्सिटी के टाइम में हमें नींद आती थी . क्लास ख़तम होने क बाद लगभग सारे चले गए थे पर मैं,गोविन्द और प्रीती हल्लो सिरसा सुनने के लिए रुक गए . प्रोग्राम सुन्ने के बाद मैं तो आ गया पर गोविन्द और प्रीती रुक गए थे क्यूंकि उन्हें आज के  हल्लो सिरसा को सम्पादित करके अखबारों में भेजना था . और जैसे ही  मैं यूनिवर्सिटी से बस स्टैंड पे आया तो देखा मेरी एक्सप्रेस बस तैयार कड़ी है . उसमे बैठा और सिरसा ख़तम होते ही मैंने अपना लैपटॉप निकाला और वीरेंदर चौहान सर ने जो काम दिया था उसे पूरा करना था . वेह काम था की रोज़ अपने ब्लॉग पर कुछ ना कुछ लिखो और मैं सबके ब्लॉग चेक करूँगा . और ब्लॉग पे तुम अपने मन में उठ रहे विचारों को लिखो  और पोस्ट कर दो , जिससे तुम्हारी लेखन शेली में सुधार  आये .तो आज के  लिए  इतना ही . आशा करता हूँ की आपको मेरा विचार अच्छा लगा होगा . विशेष:- मैंने यह अपने मन के विचार दौड़ती बस में लिखे हैं . जय हिंद

No comments: