Friday, August 27, 2010

राष्ट्रमंडल खेल : एक नज़र में

सिरसा 27 अगस्त(सुनीत सरदाना / अंकिता बिश्नोई )ओलंपिक खेलों के बाद दूसरे सबसे बड़े खेलों में राष्ट्रमंडल खेलों का नाम आता है. यह खेल हर 4 साल बाद आयोजित करवाए जाते है. यह खेल ब्रिटिश साम्राज्य के नाम से भी जाने जाते हैं. पहले राष्ट्रमंडल खेल 1930 में कनाडा के हेमिलटन में करवाए गए थे . 10 वें राष्ट्रमंडल खेल 1974 में न्यूजीलैंड के क्रिस्टचर्च में आयोजित हुए थे. 11 वें राष्ट्रमंडल खेल 1978 में कनाडा के एडमोंटेन में आयोजित हुए थे. 12 वें राष्ट्रमंडल खेल भारत के नई दिल्ली में 3 - 14 अक्टूबर तक आयोजित होंगे. इन खेलों के सफल आयोजन को लेकर भारत सरकार ने कमर कस रखी है,नई दिल्ली को दुबारा संवारा जा रहा है, साथ-साथ नए स्टेडियम बनाये जा रहे हैं और सड़कों की हालत सुधारी जा रही है,ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को कोई असुविधा ना हो और इन खेलों के प्रति लोगों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है .और वे भी क्वींस बैटन को हाथ में लेकर दौड़ना चाहते हैं ताकि वे भी भारत में खेल और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे सकें. 

No comments: