Wednesday, August 11, 2010

पीटीआई के बारे में

पीटीआई भवन का चित्र
सिरसा(सुनीत सरदाना)11 अगस्त :- प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया भारत की सबसे बड़ी न्यूज़ ऐजन्सी है .जिसकी पहुँच भारतीय रेल से भी ज्यादा है .इस प्रेस ट्रस्ट में 400 पत्रकार और 500 स्ट्रिंगर काम करते हैं, जो देश के हर जिले के छोटे से छोटे क्षेत्र को भी कवर करते हैं.सामूहिक रूप से यह सब लोग 2000 से ज्यादा कहानियां और 200 से ज्यादा छायाचित्र ले कर आते हैं ताकि उनके ग्राहकों को वे बहुत ही  बढ़िया सामग्री उपलब्ध करवा सकें .पीटीआई के ग्राहकों में बड़े बड़े अखबारों के अलावा कई बड़ी पत्रिकाएँ हैं और साथ साथ कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी जुडी हुई हैं जो की पीटीआई से समाचार प्राप्त करती हैं. आज के परिवेश में पीटीआई ने लगभग 90 प्रतिशत समाचार के बाज़ार पर  कब्ज़ा कर रखा है.                                पीटीआई ने अपने आप को 1947 में पंजीकृत करवाया था.परन्तु इसका असली कार्य 1949 में शुरू हुआ था. आज पीटीआई को कार्य करते हुए 62 साल पूरे हो चुके हैं,पर आज भी पीटीआई अपने काम के प्रति जवाबदेह है,और खासकर भारत जैसे देश में साफ़ सुथरी पत्रकारिता शुरू करने में भी योगदान दिया है. 1999 में पीटीआई के स्वर्णिम स्थापना दिवस के अवसर पर तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर.नारायणन ने कहा था की "हमें आजादी चाहे 1947 में मिली हो,परन्तु सूचना एव समाचार के क्षेत्र में हमें 1949 में पीटीआई के सथापना के बाद ही आजादी मिली  है.और यही इसकी महत्वता है.

3 comments:

Anonymous said...

bharat ke sansthan bade hie nirale dhang se kaam karte hai

Patali-The-Village said...

p. t. i. ke bare mai jankari dene ke lie dhanyawad.

Harish Jharia said...

नए हिंदी ब्लाग के लिए बधाइयाँ और स्वागत। उत्तम लेखन है… लिखते रहिए। अन्य ब्लागोँ पर भी जाइए जिनमें मेरे ब्लाग भी हैं…